
मड़ियानवाड़वी मे मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

मोहला मानपुर अं.चौंकी: मोहला विकास खंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र मड़ियानवाड़वी मे नए शिक्षा सत्र के प्रारंभ मे आज बुधवार 24 जून 2026 को शाला प्रवेश उत्सव शासकीय हाईस्कूल परिसर मड़ियानवाड़वी में मनाया गया। जिसमें स्थानीय संचालित कक्षा पहली से दसवीं तक नए शिक्षा सत्र के समस्त शाला नव प्रवेशी बच्चों का सम्मान निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश वितरण के साथ ही मुँह मीठा करते हुए किया गया। साथ ही गत वर्ष की वार्षिक परीक्षा में, खेल गतिविधि में तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त बच्चों को मोमेंटो, प्रशस्तिपत्र व ईनाम हमारे शिक्षकों व अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त शिक्षकों और बच्चों को शिक्षा विभाग के साल भर चलते वाले विभिन्न प्रकार के गतिविधियों, कर्तव्यों, उपस्थिति, अपने कार्य प्रभार की जिम्मेदारी , समय सारणी का विधिवत पालन, नियमों का पालन करने आदि के संबंध में संकुल प्रभारी प्राचार्य राजेन्द्र कुमार देवाँगन एवं संकुल स्रोत समन्वयक बंशीलाल निषाद द्वारा अपने वक्तव्य में बातें रखी गई। समन्वयक निषाद ने कहा कि अभी कुछ विषयों की पुस्तकें और गणवेश की कमी है लेकिन कुछ ही दिनों में इसकी आपूर्ति विभाग द्वारा कर लिया जाएगा। उन्होंने अपने वक्तव्य में समस्त पालकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के वर्तमान समय में बच्चों को शाला समय में केवल शिक्षकों द्वारा ही दिया गया ज्ञान उनके लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए आप सभी पालकों को भी खासकर माताओं को इस ओर विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। शिक्षकों द्वारा दिए गए गृह कार्य को पूरा करने , निश्चित समय तक पढ़ाई करने आदि के लिए घरों में प्रेरित करने का दायित्व आप सभी पालकों का है।






कार्यक्रम के इस सुअवसर पर सरपंच सुंदाय बाई धुर्वे , शसक्त शिक्षाविद लगनुराम चंद्रवंशी , ग्राम प्रमुख गणों मे संतलाल जाड़े, कुंदन लाल धुर्वे , शंकुराम जाड़े , लक्ष्मण सोरी ,मेहतर जाड़े , रामदेव मंडावी,सुरेश हिड़ामे,रुपसिंह जाता, सतीश हिड़ामे, बिरेन्द्र जाता, बियम जाड़े, दूरुगसिंह सोरी,गनसूराम नेताम,अश्वन धिकोड़ी,रेखा बोगा,सविता जाता, अंजना कुमेटी,साजोबाई सोनकलश, शरणबाई सोरी, ललिता हिड़ामे, मंजू जाड़े, सुमित्रा हिड़ामे,शिक्षक वृन्द मे संस्था के प्राचार्य राजेन्द्र कुमार देवाँगन , समन्वयक बंशीलाल निषाद , रतनूदास साहू, धनसिंह कुंजाम, हेमलता नागवंशी, राजेश परिहार, डालसिंह कोमरे, सिद्धेश्वरी वर्मा, कृष्णालाल कुंजाम, तीजुराम हिड़ामे, मोरध्वज साहू, मो.सादिक अहमद एवं अध्ययनरत बच्चों के पालकों व ग्रामीणों सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की सौजन्य उपस्थिति रही।
कराया गया न्योता भोजन: शाला प्रवेश उत्सव के दौरान कक्षा पहली से दसवीं तक के समस्त बच्चों, उनके पालकों, शिक्षकों, उपस्थित गणमान्यों के लिए यहाँ पदस्थ समस्त शिक्षकों के सौजन्य से न्योता भोजन का भी आयोजन किया गया। जिसके तहत सेवई, पूड़ी, मिठाई, सब्जी, चाँवल और दाल सभी बच्चों सहित समस्त उपस्थित जनों को खिलाया गया।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट