आपातकाल की वर्षगांठ पर आयोजित हुई प्रेस वार्ता, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

आपातकाल की वर्षगांठ पर आयोजित हुई प्रेस वार्ता, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प
मानपुर
आपातकाल की 53वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने 25 जून 1975 को लागू किए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए उस दौर की घटनाओं को याद किया। प्रेस वार्ता में लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा संविधान की रक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
श्री जितेंद्र साहु जी माननीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड ने कहा कि आपातकाल के दौरान नागरिक अधिकारों पर अंकुश लगाया गया, विपक्षी नेताओं को जेल भेजा गया तथा प्रेस की स्वतंत्रता प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों का जागरूक रहना आवश्यक है और संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों एवं कर्तव्यों का सम्मान किया जाना चाहिए।
प्रेस वार्ता में आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को भी याद किया गया तथा उनके त्याग और बलिदान को नमन किया गया। उपस्थित जनों ने लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ बनाए रखने तथा देश की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मदन साहुपूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य,जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष द्वय राधिका अंधारे, रेणुटांडिया, व जिला शोसल मीडिया प्रभारी हिंमाशु देशमुख, कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट