Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

लंबित निर्माण कार्यों पर जिला पंचायत सीईओ सख्त, समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशमोहला,

लंबित निर्माण कार्यों पर जिला पंचायत सीईओ सख्त, समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
मोहला, 22 जून 2026। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर ने जनपद पंचायत मानपुर में सचिवों, सरपंचों एवं तकनीकी अमले की बैठक लेकर विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने, मनरेगा के तहत जल संरक्षण कार्यों में तेजी लाने तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। सीईओ ने सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में देरी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!