स्वर्गीय लाल श्याम शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय मोहला में विद्यार्थियों को परीक्षा हेतु शुभ कामनाएं

स्वर्गीय लाल श्याम शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय मोहला में विद्यार्थियों को परीक्षा हेतु शुभकामनाएं
मोहला, 27 मई 2026।
स्वर्गीय लाल श्याम शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय मोहला के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने एम.ए. हिंदी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
डॉ. गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षा में महत्वपूर्ण प्रश्नों को ध्यान में रखते हुए उत्तर लिखें तथा विषयवस्तु की गहन समझ विकसित करें। उन्होंने एम.ए. हिंदी पाठ्यक्रम के अंतर्गत आधुनिक गद्य साहित्य, उत्तर मध्यकाल, हिंदी भाषा, मीडिया लेखन एवं अनुवाद जैसे चारों प्रश्नपत्रों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझाया।
उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन तथा आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल होने की सलाह दी। विद्यार्थियों ने भी उनके मार्गदर्शन को उपयोगी बताते हुए परीक्षा की तैयारी को लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों में तिलेश्वरी निषाद, कुंवर सिंह निषाद, भूमिका टांडिया, देविका रावटे, रिकेश, हितेश, टुमेश, सनेश, रूपा एवं लेतेश्वरी निषाद शामिल रहे।
महाविद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट