Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

डायल, 112सेवा के विस्तार से छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती-डब्बू चांडक

डायल 112 सेवा के विस्तार से छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती- डब्बू चांडक
मोहल्ला मानपुर अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ में आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा डायल 112 सेवा को अभूतपूर्व रूप से सशक्त किया जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लगभग 400 अत्याधुनिक डायल 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेशवासियों को समर्पित किया गया, जो राज्य की कानून-व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला ऐतिहासिक कदम है। इस संबंध में BYJM प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य गणपत डब्बू चांडक ने महत्वपूर्ण पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और आमजन के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता के चलते आज छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था निरंतर सुदृढ़ हो रही है और आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध हो रही है। डब्बू चांडक ने कहा कि डायल 112 सेवा का यह विस्तार केवल वाहनों की संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आम नागरिकों के जीवन में विश्वास, सुरक्षा और राहत का भाव स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा परिवर्तन है। नई आधुनिक गाड़ियों में अत्याधुनिक तकनीक, बेहतर संचार व्यवस्था एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली से लैस सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की पहुंच अब पहले से कहीं अधिक तेज और प्रभावी होगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा, जहां पहले आपातकालीन सहायता पहुंचने में समय लगता था। अब प्रदेश के हर कोने में रहने वाला व्यक्ति स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करेगा। यह कदम अपराधों पर नियंत्रण, महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा आमजन के बीच कानून के प्रति विश्वास बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!