Newsछत्तीसगढ़मोहला

मोहला थानेदार कपिल देव चन्द्रा को भावभीनी बिदाई..

मोहला थानेदार कपिल देव चन्द्रा को भावभीनी विदाई
व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
मोहला। थाना मोहला में पदस्थ थानेदार कपिल देव चन्द्रा के मानपुर थाना स्थानांतरण होने पर नगर के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने श्री चन्द्रा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मोहला क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


कार्यक्रम में व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया तथा नए कार्यक्षेत्र मानपुर थाना के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री चन्द्रा ने सभी नागरिकों, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोहला क्षेत्र से उन्हें सदैव सहयोग और स्नेह मिला, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे।
कार्यक्रम में नगर के कई व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!