Newsछत्तीसगढ़

लोक शक्ति समाज सेवी संस्था द्वारा दिव्यांग एवं बुजुर्गों को वितरित की गई सहायक सामग्री

लोकशक्ति समाज सेवी संस्था द्वारा दिव्यांग एवं बुजुर्गों को वितरित की गई सहायक सामग्र
मोहला।
जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के लगभग 30 गांवों के दिव्यांग एवं बुजुर्ग लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लोकशक्ति समाज सेवा संस्था मोहला द्वारा सहायक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 15 मई 2026 को भोजटोला रोड स्थित लोकशक्ति समाज सेवा संस्था परिसर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में हेल्प एज इंडिया रायपुर द्वारा उपलब्ध कराई गई व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक सहित अन्य आवश्यक सामग्री जरूरतमंद लोगों को वितरित की गई। सहायक सामग्री पाकर दिव्यांग एवं बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। हितग्राहियों ने लोकशक्ति समाज सेवा संस्था एवं हेल्प एज इंडिया का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से राजू सैमसन, सुरेश कार्ये, नारद टेम्भूरकर, सोनाराम साहू, राकेश गुप्ता, भालिक मामले, भरत मंडावी, संजय भैया, हरिश साहू तथा हेल्प एज इंडिया के चमन कोसे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
लोकशक्ति समाज सेवा संस्था के सुरेश काप्से ने वितरण की गई सामग्री एवं संस्था की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था लगातार जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य कर रही है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!