Newsछत्तीसगढ़मोहला

संभाग स्तरीय गोंड़ समाज महासभा, मोहला संयुक्त बैठक बुलाने की मांग

संभाग स्तरीय गोंड समाज महासभा, मोहलासंयुक्त बैठक बुलाने की मांग
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी व आसपास के जिलों में गोंड समाज अक्टूबर 2024 से दो गुटों में बंटा हुआ है, जिससे सामाजिक गतिविधियों पर प्रतिबंध, विवाद और अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। समाज के पंजीयन को लेकर भी कानूनी विवाद उत्पन्न हो गया है और कई बार पुलिस हस्तक्षेप की नौबत आई है।
समन्वय समिति द्वारा पहले भी बैठक बुलाई गई थी, जिसमें एक

पक्ष शामिल हुआ, जबकि दूसरा पक्ष अनुपस्थित रहा। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए दोनों पक्षों को साथ लाने के लिए संभाग स्तर पर संयुक्त बैठक आयोजित करने की मांग की गई है, ताकि आपसी सहमति से समस्या का समाधान हो सके।
प्रेस विज्ञप्ति यह जानकारी संभाग स्तरीय समन्वय समिति गोड़ समाज मोहला ने दी है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!