मानपुर ग्राम पंचायत सचिव को ,अन्यत्र हटाने दो माह पूर्व शिकायत आवेदन दिया,लगभग 13वार्डपंचों ने सामुदायिक ब्यान दर्ज
कर अपनी नाराजगी, जाहिर की है
मिली जानकारी के अनुसार पुर्व मे भी सचिव जहाँ भी कार्यरत रहे कार्यशैली को लेकर शिकायत हुई। अधिकारियों ने शिकायत पर जांच कर दंडित भी किया। विधायक इन्द्रशाह मंडावी ने वार्ड पंचो की आवेदन निवेदन पर अपनी नाराजगी जाहिर कर निष्पक्ष जाँच की मांग की है। मानपुर की अधिकाश जनता सचिव की कार्यशैली को लेकर परेशान है।

बहरहाल जांच अधिकारियों द्वारा वार्ड पंचो की शिकायत पर जांच कब पूरा होगा यह समय बतलायेगा लेकिन सचिव को न हटाने सियासत की ओछी व गंदी राजनीति का खेल देखने को मिल रहा है। लेकिन जांच उपरांत ही मानपुर सचिव पदस्थ रहेगे या हटेगे यह कहा जा सकता है,जांच मे देरी में क्यों उठता सवाल। जनता पूछ रही है जांच का क्या हुआ व वार्ड पंचो को शिकायत की जांच का इन्तजार।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट