मोहला-मानपुर

घर घर सर्वे, जनगणना अभियान तेज

घर-घर सर्वे शुरू, जनगणना अभियान तेज
मोहला, 1 मई 2026। जिले में जनगणना अभियान की शुरुआत के साथ ही घर-घर सर्वे का कार्य तेज हो गया है। प्रगणक क्षेत्र में पहुंचकर जानकारी एकत्र कर रहे हैं और नागरिकों द्वारा की गई सेल्फ एन्यूमरेशन का सत्यापन भी कर रहे हैं।
यह कार्य दो चरणों में होगा। पहले चरण में 1 से 30 मई तक मकान सूचीकरण और गणना की जा रही है। “सेन्सस 2027 हाउस लिस्ट मोबाइल एप” के माध्यम से डिजिटल डाटा संग्रह किया जा रहा है।


प्रत्येक घर से 33 बिंदुओं पर जानकारी ली जा रही है। नागरिकों को दी गई आईडी दिखाना अनिवार्य होगा, जिससे डाटा का मिलान हो सके।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें, क्योंकि जनगणना के आंकड़े ही विकास योजनाओं का आधार बनते हैं।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!