Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

मोहला मानपुर चौक में विपक्ष का पुतला दहन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा का प्रदर्शन

मोहला-मानपुर चौक में विपक्ष का पुतला दहन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा का प्रदर्शन
मोहला (छत्तीसगढ़)। भारतीय जनता पार्टी मंडल मोहला एवं भाजपा महिला मोर्चा मोहला द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोहला-मानपुर चौक में विपक्ष का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं तथा पार्टी के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए इसका विरोध करने वाले विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की।
वक्ताओं ने कहा कि यह अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा, जबकि विपक्ष इसके विरोध के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस मुद्दे पर जागरूक रहें और महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों के पक्ष में खड़े हों।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विपक्ष के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय प्रशासन की भी उपस्थिति रही।
रिपोर्ट: जिब्राइल खान, मानपुर

Back to top button
error: Content is protected !!