प्रेस कॉन्फ्रेंस : सुशासन तिहार 2026
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ शासन की जनहितकारी पहल सुशासन तिहार 2026 के तहत 1 मई से 10 जून 2026 तक जिले में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित व संतोषजनक समाधान, शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और प्रशासन को जनता के द्वार तक ले जाना है।
जिले में कुल 17 शिविर आयोजित होंगे, जिनमें 14 ग्रामीण और 3 नगरीय क्षेत्र में लगाए जाएंगे। सभी शिविरों को थीम आधारित बनाया गया है, जिससे विभागवार समस्याओं का प्रभावी समाधान और बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके।
शिविरों में पेयजल, हैंडपंप, उज्ज्वला, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत एवं पेंशन जैसी योजनाओं से जुड़े आवेदन लिए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों का निराकरण अधिकतम एक माह के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है, साथ ही आवेदकों को उनके आवेदन की स्थिति की जानकारी देना अनिवार्य होगा।
अभियान की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी और अधिकारियों द्वारा फील्ड विजिट कर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे एक समस्या के लिए एक ही आवेदन प्रस्तुत करें और शिविरों में अधिक से अधिक भागीदारी कर इस अभियान को सफल बनाएं।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.