ऑपरेशन तलाश में बड़ी सफलता… 4साल से गुमशुदा मां और 09वर्षीय बच्चे का पुलिस ने लगाया पता
दिनांक 22/04/2026
जिला:मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी
💥ऑपरेशन तलाश में बड़ी सफलता : 4 साल से गुमशुदा मां और 09 वर्षीय बच्चे का पुलिस ने लगाया पता।
घटना दिनांक 03/12/2021 को प्रातः 08:00 बजे थाना अंबागढ़ चौकी के गुमइंसान क्रमांक 53/2021 के तहत गुमशुदा श्रीमती हेमलता रावटे(उम्र 30 वर्ष ) साथ में उनका पुत्र झनकार रावटे ( उम्र 9 साल) पति सूर्यकांत रावटे, साकिन ग्राम आतरगांव, थाना अं.चौकी, जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी (छ.ग.)घर से बिना किसी को बताए अपने छोटे बेटे को लेकर कहीं चली गई थी, जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी पति सूर्यकांत रावटे द्वारा दर्ज कराई गई थी।
गुमशुदाओं की लगातार परिजनों एवं रिश्तेदारों से संपर्क कर पतासाजी की गई। अथक प्रयास के बाद गुमशुदा का पता लगाया गया।
_श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय, रेंज राजनांदगांव द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन तलाश” के तहत जिले के कप्तान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल (रा.पु.से.) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं.चौकी श्री ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी अं.चौकी श्री अश्वनी राठौर के नेतृत्व में गुमशुदा से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया। गुमशुदा महिला थाना आने को तैयार नहीं थी तथा पुलिस एवं अपने पति से नहीं मिलना चाहती थी। स्वयं बालिग होना तथा स्वेच्छा से अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती होना बताया।
अपना एवं अपने बेटे का पालन-पोषण करना बताई।
अतः गुमशुदा श्रीमती हेमलता रावटे एवं झनकार रावटे को मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल के माध्यम से समक्ष गवाह प्रार्थी सूर्यकांत रावटे एवं खेदूराम रावटे से बात करवाकर दस्तयाब शुमार किया गया।
उक्त कार्यवाही में महिला प्रधान आरक्षक 108 पदमनी सेन एवं साइबर सेल मोहला का विशेष योगदान रहा ।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट