Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

ग्राम पंचायत मानपुर के सचिव को हटाने लामबंद हुये वार्ड पंच

ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत मानपुर के सचिव को हटाने लामबंद हुये वार्ड पंच।

ग्राम पंचायत मानपुर सचिव की कार्य से नाराज वार्ड पंचों ने जिला सीईओमोहला मानपुर अम्बागढ़चौकी को लिखीत मे अन्यत्र हटवाने आवेदन दिया।
दिनांक 13/04/2026को जांच अधिकारी ने वार्ड पंचो का सामुहिक ब्यान लिया है। जिसमे वार्ड पंचो ने पंचायत के आवश्यक दस्तावेज की जांच की मांग की है। पंचो ने यह आरोप लगाया हैं किपंचायत संबधी दस्तावेज मांगने पर टालमटोल कर, भ्रमित किया जाता है। जांच दल के अधिकारी ग्राम पंचायत आते है, तो बहाना बना कर अनुपस्थित या छुट्टी ले लेते हैं। दबी जुबान मे वार्ड पंचो ने बताया कि, सचिव को मानपुर के नेता का संरक्षण प्राप्त है। सीईओ जनपद पंचायत मानपुर से मिलने पर इस विषय पर मौन साधे है।
बहरहाल मानपुर सचिव को वार्ड पंचो के आवेदन या शिकायत पर हटाने की कार्यवाही कब पूरा होगा यह आनेवाला समय बतलायेगा। लेकिन सच यह है कि ग्राम पंचायत सचिव की कार्यप्रणाली से अधिकांश वार्ड पंचों मे नाराजगी देखा जा रहा है। और सचिव को हटाने के लिये लामबंद व एकजुट हो रहे हैं।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!