Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

शिवसेना के प्रदेश सचिव दिनेश ताम्रकार ने  लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 20230को लेकर हुये हालिया घटना क्रम  पर विपक्ष को  आड़े हाथों लिया है।

मोहला मानपुर

सामाचार

शिवसेना के प्रदेश सचिव दिनेश ताम्रकार ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को लेकर हुए हालिया घटनाक्रम पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है।
उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और इंडिया गठबंधन द्वारा इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध करना महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति उनकी संकीर्ण और नकारात्मक मानसिकता को उजागर करता है, जिसकी शिवसेना कड़ी निंदा करती है। श्री ताम्रकार कहा कि शिव सेना छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख श्री धनंजय सिंह परिहार के आव्हान पर शिवसेना पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है।
श्री सोनी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़े ऐसे कानूनों का समर्थन हर दल को करना चाहिए तथा इस मुद्दे पर राजनीति करना उचित नहीं है।
प्रदेश सचिव ताम्रकार ने कहा कि यह अधिनियम किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सम्मान और उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा है, जिस पर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।


उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार ने महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जबकि कांग्रेस ने दशकों तक महिलाओं के अधिकारों को सीमित रखने का काम किया है।
श्री ताम्रकार ने विपक्ष से राजनीतिक स्वार्थ छोड़कर ‘मील का पत्थर’ साबित होने वाले कानून का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति विपक्ष के इस रवैये को देख रही है और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

Back to top button
error: Content is protected !!