
*नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिला नेतृत्व को मिलेगा बढावा-श्रीमति सारस्वत
समाचार मोहला
भारतीय महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति कमलेश सारस्वतने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दशकों से अटका रहा जो अधिकार वह अब मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में साकार हुआ है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करना केवल एक कानूनी प्रावधान नहीं, बल्कि भारत के सामाजिक और राजनीतिक ढांचे में क्रांतिकारी परिवर्तन की शुरुआत है।

इस अधिनियम से महिला नेतृत्व को मिलेगा बढ़ावा- अभी तक संसद में महिलाओं की भागीदारी सिर्फ.914 प्रतिशत थी। अब 33 प्रतिशत आरक्षण से सदनों में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी, जिससे नीति और फैसलों में उनकी भूमिका निर्णायक होगी। जब महिलाएं विधायक और सांसद बनकर आएंगी, तो महिला केंद्रित मुद्दों पर सीधे कानून बनेंगे। हर क्षेत्र में आत्मविश्वास से आगे आएंगी बेटियां- राजनीतिक नेतृत्व बढ़ने से पंचायत से लेकर संसद तक एक रोल मॉडल तैयार होगा। जब गांव की बेटी देखेगी कि उसकी जैसी महिलाएं देश की सबसे बड़ी पंचायत में बैठकर निर्णय ले रही हैं, तो वह शिक्षा, उद्यम, खेल, विज्ञान, स्टार्टअप और प्रशासन जैसे हर क्षेत्र में पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे आएगी। समावेशी विकास की गारंटी इस अधिनियम में एससी/एसटी वर्ग की महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान है। इसका सीधा अर्थ है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी बहन भी अब नेतृत्व की मुख्यधारा में आएगी। यह व्यवस्था 15 वर्षों तक लागू रहेगी और हर परिसीमन के बाद सीटों में बदलाव होगा, जिससे लाभलगातार नई महिलाओं तक पहुंचेगा। विकास को मिलेगी नई दिशा- महिलाएं स्वभाव से संवेदनशील होती हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, जल और स्वच्छता जैसे विषयों पर उनका फोकस ज्यादा रहता है। सदनों में उनकी बढ़ी हुई संख्या से देश के विकास को एक मानवीय और समग्र दृष्टि मिलेगी। अंत में श्री मति सारस्वतने कहा कि प्रधानमंत्री ने सिर्फ आरक्षण नहीं दिया, बल्कि विकसित भारत 2047 के लिए महिला नेतृत्व वाली विकास यात्रा की नींव रखी है। यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञ है और संकल्प लेते है कि मिले हुए इस अवसर को देश निर्माण में लगाकर मोदी जी के सशक्त नारी-समृद्ध भारत के सपने को साकार करेंगे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।