
विधायक मंडावी के अनुशंसा से टोहे में पुलिया, नेडगांव एवं जामड़ी में सीसी रोड स्वीकृत
अंबागढ़ चौकी: मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की मांग पर अतिआवश्यक कार्यों के स्वीकृति के लिए अनुशंसा पत्र अधोसंरचना विकास एवं उपकर निधि विभाग को भेजा था जिस पर स्वीकृति प्रदान किया गया है। जिसमें प्रमुख से ग्राम पंचायत नेडगांव अंतर्गत ग्राम कोंदाबोड़ी में वार्ड नंबर 6 से वार्ड नंबर 7 तक सीसी रोड निर्माण 10 लाख, ग्राम पंचायत तेरेगांव अंतर्गत ग्राम जामड़ी में सीसी रोड निर्माण मानेश घर से राजू टेकाम घर तक 6 लाख, ग्राम पंचायत फुलकोड़ो (चोरिया पारा) में सामुदायिक भवन में आहता निर्माण 5 लाख, ग्राम पंचायत टोहे अंतर्गत टोहे से कोतरी मार्ग में पुलिया निर्माण 19 लाख का स्वीकृति प्रदान किया गया है। उक्त कार्यों से ग्रामीणों को लाभ प्राप्त होगा।

ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के मांग पर जनहित में विभिन्न निर्माण कार्यों के स्वीकृति प्रदान कराने पर जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, युकाँ अध्यक्ष मनीष निर्मल, ब्लॉक अध्यक्ष बालचंद कोरेटी, जनपद अध्यक्ष पुष्पा मंडावी, उपाध्यक्ष देवानंद कौशिक, सईदा खान, विधायक प्रतिनिधि ऋषभ ठाकुर, सरपंच हिस्टोरिया चुरेंद्र, रामदास जाड़े, सुकलाल उसारे, परमानंद उसारे, अवध चुरेंद्र, लच्छू साबले, दीनू चौड़िया, सेवा तुलावी, परमेश्वर कोठारी, सागर सिन्हा, तनुज मंडल, बशीर खान, उपेंद्र मिश्रा ने विधायक इंद्रशाह मंडावी का आभार व्यक्त किया है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट