Newsअंबागढ़ चौकीमोहला-मानपुर
शिक्षिकाओं द्वारा एक शिक्षक पर बदसलूकी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप

मोहला मानपुर अम्बागढ़चौकी।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षिकाओं द्वारा एक शिक्षक पर बदसलूकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों के बाद मामला फिर गरमा गया है। हिंदी माध्यम के व्याख्याता सुशील कुमार चौरसिया के खिलाफ पहले से दो मामलों में जांच जारी है। इसी बीच एक अन्य महिला शिक्षिका ने भी स्टाफ के सामने दुर्व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर व शिक्षा विभाग को लिखित शिकायत दी है।


पीड़िताओं का आरोप है कि जांच प्रक्रिया धीमी है और आरोपी को संरक्षण मिल रहा है। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी इसी शिक्षक के खिलाफ शिकायतें हो चुकी हैं।
मामले में पीड़िता ने इंदर शाह मंडावी से भी न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना है कि प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट