
जल संग्रहण एवं जल अर्पण दिवस पर पंडरी तराई में जनजागरूकता कार्यक्रम
मोहला। ग्राम पंचायत पंडरी तराई में जल संग्रहण एवं जल अर्पण दिवस के अवसर पर कलेक्टर महोदया व जिला पंचायत सदस्य सविता शोरी की उपस्थिति में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व की जानकारी देते हुए जल बचाने की अपील की। ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया।






बागनारा में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण
इसके बाद कलेक्टर महोदया ने ग्राम पंचायत बागनारा के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।