Newsछत्तीसगढ़

विधायक मंडावी ने मानपुर में किया ग्राम गौरव पथ का भूमिपूजन

विधायक मंडावी ने मानपुर में किया ग्राम गौरव पथ का भूमिपूजन

मानपुर के वार्ड नंबर 19 में 25 लाख की लागत से होगा निर्माण

मोहला: मानपुर के वार्ड नंबर 19 में गैस एजेंसी से योगेंद्र साहू घर तक बनने वाली सीसी सड़क ग्राम गौरव पथ निर्माण का भूमिपूजन विधायक इंद्रशाह मंडावी के करकमलों से किया गया। 25 लाख रुपए की लागत से गौरव पथ का निर्माण होगा जिससे आगंतुकों को आवागमन में सुविधा होगी। लंबे समय से गौरव पथ का मांग

वार्डवासियों के द्वारा किया जा रहा था, मांग पूरी होने पर वार्डवासियों ने विधायक का आभार जताया एवं हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुशीला भंडारी, जनपद अध्यक्ष पुष्पा मंडावी, विधायक प्रतिनिधि ऋषभ ठाकुर, सईदा खान, बालचंद कोरेटी, सागर सिन्हा, सुकलाल उसारे, वार्ड पंच गण मोनू मंडावी, बिंदा कछलाम, अनिल नाग, रेखा बोरकर, ईश्वरी मोटघड़े, तीजन ऊईके, मनीष जैन, ममता पारख, जमुना पटेल, संतु कचलाम, अंबिका कचलाम, सैफ खान, आनंद नायक, अरिहंत जैन, सुजीत बाला सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

*मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट*

Back to top button
error: Content is protected !!