
गीता जंयती का सफल आयोजनमोहला में*
छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव सामाज महासभा द्वारा मोहला के गौंडवाना भवन के मैदान में गीता जंयती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मोहला के चौक चौराहे पर भव्य क्लब शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्री कृष्ण के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर व पूजा अर्चना कर गीता जंयती महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
समाज की बालिकाओं ने भव्य स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समाजिक प्रतिवेदन देवप्रसाद यादव ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को मन्ना यादव, लाल लक्ष्मेन्द्र शाह, नम्रता सिंह, इन्द्र शाह मंडावी ने संबोधित किया।
इस अवसर पर नम्रता सिंह ने कहा कि, समाज की एकता व संस्कृति व संरक्षण हेतु, ऐसे आयोजन, प्रशंनीय व वंदनीय है। भगवान श्री कृष्ण के उपदेश सदैव धर्म, कर्तव्य, व सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। समाज की भवन मांग पर ,उन्होंने आगामी बजट पर जुडवाने का आश्वासन दिया।
इन्द्र शाह मंडावी ने कहा कि, गीता जंयती का दिन कर्म करो फल की चिंता न करो को चरितार्थ करता है।यह शुभ दिन हमे याद दिलाता है कि, अर्जुन जैसा यौद्धा भ्रम मे पड़ सकता है,तो हम भी पड़ सकते हैं। गीता का संदेश संस्कार, धर्म व सत्य को प्रदान करता है। इस पर चलकर सामाज में शांति, सदभाव, कर्तव्य निष्ठा को आगे बढ़ाये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथिमान. श्री इन्द्रशाह मंडावी विधायक मोहला-मानपुर, मान. श्रीमती नम्रता सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष मोहला-मानपुर-अं.चौकी
अध्यक्षता मान. श्री देवप्रसाद जिला कोसरिया यादव समाज मोहला-मानपुर-अं.चौकी
विशेष अतिथिमान. श्री ईश्वर यादव
जिलाध्यक्ष कोसरिया यादव समाज सौरागढ़,मान. श्री मनोज यादव
प्रदेश सलहाकार-छ.ग. कोसरिया यादव समाज मोहला,मान. श्री मन्ना यादव,प्रांतीय उपाध्यक्ष कोसरिया यादव समाजमान. शप्रदेश मिडिया प्रभारी- छ.ग. कोसरिया यादव समाज
मान. श्री कुशल यादवउपाध्यक्ष-युवा संभागीय कोसरिया यादव समाज मोहला, मान. श्री मकरम यादव, उपेन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष,मोहला के राजा लाल लक्ष्मेन्द्र शाह, ग्राम पटेल होरीलाल साहु, अनिल गुप्ताजिला भाजपा महामंत्री, मोहला मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, खिलेश सोनी, सहित ग्रामवासी क्षेत्र वासी, युवा महिला व समाज प्रमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्वाला प्रसाद यादव, व आभार प्रर्दशन मनोज यादव ने किया।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।