Newsअंबागढ़ चौकीछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव संजीव शाह ने जन्म दिन की बधाई के लिये जताया आभार।


पूर्व विधायक वपूर्व संसदीय सचिव संजीव शाह ने अपने जन्मदिवस पर शुभकामनाओं के लिए जताया आभार
मोहला।
मोहला-मानपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव श्री संजीव शाह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्हें प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शुभकामनाएं और बधाई संदेश देने वाले सभी साथियों, शुभचिंतकों, समर्थकों एवं नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
श्री शाह ने कहा कि –

“मेरे जन्मदिवस पर आप सभी के द्वारा भेजे गए शुभकामनाएं एवं स्नेहिल संदेश प्राप्त हुए, जिनसे मैं अत्यंत अभिभूत हूँ। मैं हृदय से आप सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। आप सबका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद मेरे लिए निरंतर प्रेरणास्रोत है। मैं ईश्वर से कामना करता हूँ कि आप सभी निरंतर तरक्की करें और स्वस्थ, प्रसन्न व सफल जीवन व्यतीत करें।”
इस अवसर पर उन्होंने अपने समर्थकों व शुभचिंतकों के प्रति विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास ही उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है।

अंत में उन्होंने कहा कि –

“आप सबके सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद से ही मुझे जनसेवा का अवसर और प्रेरणा मिलती है। पुनः मैं आप सभी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।”

— संजीव शाह
पूर्व संसदीय सचिव, छत्तीसगढ़ शासन
पूर्व विधायक, मोहला–मानपुर

सौजन्य-योगेन्द्र सिंगने मोहला

Back to top button
error: Content is protected !!