BREAKING
मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिला  केशिक्षा अधिकारी ने ली बैठक*बैठक मे तीनों विकास खंड के संकुल स... Talks दुखी और स्तब्ध… फ्लाइट क्रैश होने पर नेताओं ने जताया दुख, जानें किसने क्या कहा पैलेट प्लांट में दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले ठेका श्रमिक श्रवण चौहान के दोषियों पर हो गैरजमानत... दुखी और स्तब्ध… फ्लाइट क्रैश होने पर नेताओं ने जताया दुख, जानें किसने क्या कहा विकसित भारत के लिए समर्पित मोदी सरकार-पूर्व सांसद व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष - प्रदीप गाधी डी एन टी पब्लिक स्कूल के प्रचार्य महोदया श्री मति बीना तिवारी व सह प्रचार्य  श्री सौरभ यादव जी से खा... 👉मूल शाला वापसी पर शिक्षिका उषा बोरकर का विरोध,👈 शिक्षक साझा मंच ने सभी 33 जिलों में भ्रष्ट अधिकारियों की दस्तावेज सहित खोली पोल... आपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा मनरेगा मेट संग
छत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

– महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का हुआ वृहद सम्मान समारोह

– मातृशक्ति महिलाओं को विविध योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लाभान्वित किया गया

-मुख्यमंत्री की पाती पाकर हर्षित हुई महिलाएं

        मोहला 23 दिसंबर 2024। विधानसभा मोहला-मानपुर के स्थानीय मानपुर में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का वृहद सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  समारोह में मातृशक्ति महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में महतारी वंदन योजना के लाभार्थी महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चलाए जा रहे इस अति महत्वाकांक्षी योजना से उनके जीवन में आए परिवर्तन को मंच के माध्यम से रेखांकित किया। समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित अन्य योजना सुकन्या समृद्धि योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही  0 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए आधार कार्ड नि:शुल्क बनवाने के लिए कैंप लगाया गया। समारोह में आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों, किशोरी बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।


       महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को प्रतिमाह मिलने वाली राशि के उपयोग के संबंध में 10 हितग्राहियों ने अपना अनुभव साझा किया। महिलाओं ने बताया कि 1000 रूपये राशि का उपयोग वे किस तरह से कर रही हैं। इस दौरान गर्भवतियों माताओं और 20 हितग्राहियों को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। और ममता किट का भी वितरण किया गया।
– मुख्यमंत्री की पाती पाकर खुशी से आंखें हुई नम
       मुख्यमंत्री की पाती मिलने पर मानपुर वनांचल क्षेत्र की महिला श्रीमती सीता बाई ने कहा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को मान सम्मान से जीने का आसरा दिया है। मुख्यमंत्री की पाती मिलने पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं की मान सम्मान और उनके भविष्य की चिंता करने वाली सरकार है। महिला ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए जाने वाला प्रतिमाह 1000 रूपये उनके लिए आत्मगौरव के साथ जीने का जरिया साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि से वे चिंता मुक्त होकर अपनी जरूरत को पूरा कर पा रही हैं।
         इसी प्रकार महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने पर दूरस्थ अंचल की रहने वाली प्रेमबाई सलामे ने कहा कि महिलाएं आज आत्मनिर्भरता के साथ समाज की मुख्य धारा में जोड़ने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत मिलने वाली राशि से महिलाओं को अब अपने जरूरत के चीजों की पूर्ति के लिए अपने पति के ऊपर निर्भर रहना नहीं पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रदर्शित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जो महिलाओं के स्वालंबन की राह दिखाई है, यह निश्चित रूप से महिलाओं के सपनों को साकार कर रहा है। मुख्यमंत्री की पाती मिलने पर उन्होंने कहा कि यह पहला ऐसा अवसर है जो मुख्यमंत्री महिलाओं को चिठ्ठी लेकर उनके हाल-चाल जानने के साथ ही उनका मान बढ़ाने का काम किया है।
       इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री इंद्र शाह मंडावी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधिका अंधारे, जनपद अध्यक्ष श्री दिनेश शाह मंडावी, जनपद सदस्य श्रीमती रेणु टांडिया, सरपंच ग्राम पंचायत मानपुर श्री हरीश लाटिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री लच्छू सावले विधायक प्रतिनिधि श्री रामकेवल विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, श्री चन्द्रशेखर जिला एवं महिला बाल विकास विभाग के अधीनस्थ स्टाफ उपस्थित रहे ।

जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।

Back to top button
error: Content is protected !!