BREAKING
शिक्षा विभाग पर सवालियां निशान जिलाभाजपा इकाई द्वारा "आपातकाल" पर होगी विशेष प्रेस वार्ता** छत्तीसगढ़ की राशन दुकाने रहेगा बंद भाजपा मंडल कौड़ीकसा में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस मनाया गया ग्राम भगवानटोला में "संकल्प से सिद्धि" कार्यक्रम एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर श्... ग्राम भगवानटोला में "संकल्प से सिद्धि" कार्यक्रम एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर श्... ग्राम भगवानटोला में "संकल्प से सिद्धि" कार्यक्रम एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर श्... जिले के विभिन्न जगहों पर मनाया गया बलिदान दिवस.. - कुम्हारी क्लस्टर में आयोजित शिविर में जनजातीय समुदाय के लोगों को आधार, राशन, पेंशन सहित कई सेवाएं ... मड़ियानवाड़वी मे मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव
Newsछत्तीसगढ़मोहला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने महाराष्ट्र में कमर कसकर भाजपा को जिताने का काम किया – युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन साहू

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने महाराष्ट्र में कमर कसकर भाजपा को जिताने का काम किया – युवा मोर्च अध्यक्ष चेतन साहू

महाराष्ट्र में भाजपा के जबरदस्त जीत की वजह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ – भाजपा नेता चेतन साहू


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी को बडी जीत दिलाते हुए देश की राजनीति में बड़ा बदलाव संकेतित किया है। भाजपा नेता चेतन साहु ने इस सफलता को जनता का भरोसा करार दिया और जीत का श्रेय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को दिया है।चेतन साहू ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी और खासकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को पानी पी-पीकर कोस रहे थे,वह लगातार कह रहे थे कि आरएसएस की आस्था देश के संविधान में नहीं है,जिसकी वजह से जनता ने राहुल गांधी को आइना दिखा दिया है क्योंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाराष्ट्र में बीजेपी की बड़ी जीत की वजह बनी है,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने महाराष्ट्र में कमर कसकर भाजपा को जिताने का काम किया है।हरियाणा चुनावों के बाद महाराष्ट्र में इतनी जबरदस्त जीत की वजह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है,जिसने राज्य में अपने कैडर के साथ जमकर मेहनत की और ये सुनिश्चित किया कि भाजपा वहां जबरदस्त तरीके से जीते।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भारतीय जनता पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम किया साथ ही प्रभावी रणनीतियां बनाने में भी खास भूमिका भी निभाई।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का योगदान कई तरह से देखने को मिला जिसमें संगठन,वैचारिक समर्थन और सामाजिक संवाद शामिल रहे।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भाजपा को चुनावी मुद्दों पर मार्गदर्शन दिया जिसके तहत विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दों पर महाराष्ट्र की जनता ने मोहर लगाया है।

जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!