जिले के विभिन्न जगहों पर मनाया गया बलिदान दिवस..

आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मोहला मे आयोजित यह कार्यक्रम हमें उनके जीवन के उन अमूल्य आदर्शों की याद दिलाता है, जो आज भी हमारे मार्गदर्शन के प्रकाशस्तंभ हैं।
उनका बलिदान, उनका धैर्य, और भारत की अखंडता के लिए उनका संघर्ष – ये सब आज भी हमें प्रेरणा देते हैं कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है।
मैं अपने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने इस कार्यक्रम में पूरी ऊर्जा, समर्पण और अनुशासन के साथ भाग लिया।
यह सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं थी – यह एक जन-जागरण था, एक संदेश था कि हम भारत को ‘एक राष्ट्र, एक विधान’ के सिद्धांत पर मजबूत करते रहेंगे।





देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को 23 जून उनके बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी मंडल मानपुर के कार्यकर्ताओ ने नमन कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किये……
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य श्री मति रेखा कोथारि , जिला महा मन्त्रि अलेन्द्र ट्रिपाठी .मंडळ महामंत्री घनश्याम कादियाम ,जिला कार्यकारणी दुर्गा गुप्ता ,युवा नेता बिट्टू गुप्ता ,लक्की गुप्ता कृपा राम ,परमेश्वर ठाकूर निर्भय साहू ,फकीरसाय जी , सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्तागण उपस्थित हुए।
्
भाजपा मंडल अम्बागढ़ चौकी बे डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया
अम्बागढ़ चौकी
भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस भाजपा मंडल अम्बागढ़ चौकी के साहू धर्मशाला में मनाया गया।
जिसमे जिला महामंत्री दिलीप वर्मा,मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी,पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंगी,खण्ड संघ चालक सतीष खण्डेलवाल ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर खण्डेलवाल, महामंत्री चंदन उपाध्याय, विमल यादव,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष

रियाजुद्दीन कुरैशी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्वत,व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक मोहन जैन,जिला मीडिया प्रभारी अविनाश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष देवनारायण कुम्भकार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुंजलता हरमुख,शक्तिकेन्द्र प्रभारी राजेश जैन गुजराती,राजेश लाटा,युवा मोर्चा महामंत्री संतोष साहू,दिनेश्वर साहू,रूपेश बंटी यादव,आशीष घीया,धर्मेश पटेल,हितेश ठक्कर,आदिम जाति सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष रामनारायण नेताम,प्रथम त्रिपाठी,श्रीमती श्यामा देवी निवरे,पार्षद किशुन पटेल,संतोष पांडे,उपस्थित रहे।
*योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*