शीतल नायक बनी भिलाई विधानसभा प्रभारी।

शीतल नायक बनी भिलाई विधानसभा प्रभारी।
दल्लीराजहरा :-
लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा 90 विधानसभाओं में प्रभारियों की नियुक्ति की सूची जारी की गई है जिसमें दुर्ग लोकसभा की भिलाई विधानसभा से प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक को जिम्मेदारी सौंपी गई है! ज्ञात हो की इससे पहले वह 2021 के भिलाई नगर निगम चुनाव की प्रभारी रह चूंकि है तथा वर्तमान में राजनादगांव जिले की प्रभारी है!
प्रभारी नियुक्त होने पर उन्होंने अबकी बार 400 पार का संकल्प दोहराते हुए दुर्ग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल की प्रचंड मतों से ऐतिहासिक जीत के लिए महिला मोर्चा का पूर्ण रूप से अपने दायित्व का निर्वाहन किए जाने की बात कही है!
शीतल नायक को भिलाई विधानसभा प्रभारी नियुक्त होने पर भिलाई जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक सहित समस्त महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है!