News

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) ने की मोटरसाइकिल से अतिसंवेदनशील क्षेत्र का दौरा।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) ने की मोटरसाइकिल से अतिसंवेदनशील क्षेत्र का दौरा।

मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला:-


ग्रामीणों से मिल कर समस्याएं सुनी व त्वरित निराकरण का दिए भरोसा

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किये ग्रामीण क्षेत्र के पोलिंग बूथ पहुंच मार्ग का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भापुसे) जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में पदभार संभालने के बाद अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लगातार दौरा कर रही हैं, आज दिनाँक 03.06.2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मानपुर श्री मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) श्री ताजेश्वर दिवान एवं डीआरजी टीम के साथ मोटरसाइकिल से जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्र सघन दौरा अंतर्गत मानपुर से कोरचा,सम्बलपुर, बुकमरका, कोहका,पिटेमेटा,

सीतागांव,मदनवाड़ा, चाउरगांव,कनेली का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात किए।
उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया। साथ ही भ्रमण के दौरानआगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्र के पोलिंग बूथ पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया गया ।

Back to top button
error: Content is protected !!