News

भाजपा का चलबो गौठान खोलबो पोल केवल एक ढकोसला है मुद्दाविहीन भाजपा अपने अस्तित्व बचाने कर रही संघर्ष, साढ़े चार साल ए.सी में रहे, चुनाव में निकल रहे बरसाती मेढक : इंद्रशाह मंडावी

भाजपा का चलबो गौठान खोलबो पोल केवल एक ढकोसला है मुद्दाविहीन भाजपा अपने अस्तित्व बचाने कर रही संघर्ष, साढ़े चार साल ए.सी में रहे, चुनाव में निकल रहे बरसाती मेढक : इंद्रशाह मंडावी




मोहला:-


भाजपा का चलबो गौठान खोलबो पोल केवल एक ढकोसला है: इंद्रशाह मंडावी

भूपेश सरकार का न्याय योजना अपना रही दूसरे राज्य, भाजपा भ्रष्टाचार का राग न अलापे

15 वर्षों तक प्रदेश को वित्तीय कुप्रबंधन के चक्रव्यूह में फंसाने वाली भाजपा, कांग्रेस के जन हितैषी कार्यों से घबराई है

गौठान जाकर केवल कमियां पूछने वाले भाजपा नेता, स्वावलंबी महिला बहनों के जवाब से लौट रहे उल्टे पांव

गौ वंश से मुखातिब ही नही भाजपा, केवल गाय के नाम पर वोट मांगना उनका लक्ष्य

भूपेश की लोकप्रियता से डरी मोदी सरकार, राजनीतिक प्रतिशोध के लिए कर रही केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग

▶️ प्रदेश को अनेक महत्वाकांक्षी व जन सरोकार के योजना देने वाली भूपेश सरकार का छग मॉडल दीगर राज्यों में भी श्रेष्ठ मॉडल साबित हो रही है। कर्नाटक, हिमांचल प्रदेश जैसे राज्यों में भूपेश जी की न्याय मॉडल के दम पर कांग्रेस ने भारी मतों से बहुमत प्राप्त किया है। गोधन न्याय योजना हमारी पुरातन परंपरा को गौठानों के माध्यम से जीवित कर रही है। विधायक इंद्रशाह मंडावी ने भाजपा के चलबो गौठान खोलबो पोल के कृत्य पर तल्ख लहजे में जवाब दिया है उन्होंने कहा कि छग में 15 सालो तक गाय के नाम से केवल राजनीति करने वाले बीजेपी के लिए गौठान सर दर्द बना हुआ है, भाजपा इसमें भ्रष्टाचार का राग ना आलापे तो ही अच्छा है। मुद्दाविहीन भाजपा फिर से प्रदेश में गाय के नाम पर राजनीति कर रही है। साढ़े चार साल तक एयर कंडीशन में रहने वाले भाजपा के नेता अपने अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रहे है जो बरसाती मेढक की तरह एक साथ खुद की पोल बताने के लिए गौठान जा रहे है।


▶️ केवल कमियां गिना रहे भाजपा के नेता
भाजपा के नेता महिला समूह के बहनों को केवल गौठान के कमियों के बारे में पूछ रहें है उन्हें सकारात्मक विकास से कोई लेना देना नहीं है फिर भी जब गौठान की हमारी स्वावलंबी बहनें गोधन न्याय योजना की सफलता की पाठ पढ़ रही है तब भाजपा के नेता उल्टे पांव वहां से वापस हो रहे है। साढ़े चार साल तक छग की राजनीति से कोसो दूर रही भाजपा गौठान जाकर केवल ढकोसला कर रही है। भूपेश सरकार का गौठान मॉडल वर्तमान में दूसरे राज्य भी अपना रही है, पूरे देश में गौठान माडल की तारीफ हो रहे है, खुद आरएसएस ने गोधन न्याय योजना का तारीफ किया है और बीजेपी गौठान का पोल खोलने के नाम से खुद का पोल खोल रही है। भाजपा के 15 साल स्थिर सरकार में केवल भ्रष्टाचार का बोल बोला रहा है। चुनाव के दौरान गाय और राम पर राजनीति करने वाले लोग असल में अब देख रहे है गाय और राम के प्रति विश्वास तथा काम क्या होता है, तो उन्हे पीड़ा हो रही है उनका वोटबैंक खसक गया है, लोग अब विकास को चाहते है, लोग अब भूपेश के न्याय को चाहते है जहां सीधे हितग्राहियों के खाते में पैसा हस्तांतरण किया जा रहा है। प्रदेश के जनता को कमीशनखोरी के योजनाओं से उलझा के रखने वाले भाजपा का, कांग्रेस के जनहितैषी न्याय योजनाओं से हाथ पैर फूलने लगे है। 15 वर्षो तक प्रदेश को वित्तीय कुप्रबंधन के चक्रव्यूह में फंसाने वाली भाजपा चुनावी वर्ष में कुंभकरणी नींद से उठकर गौठान का कमियां गिना रही है।


▶️ गौठान आजीविका का केंद्र, रीपा के माध्यम से युवा बन रहे आत्मनिर्भर
मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने आगे कहा की गोधन न्याय योजना के तहत स्थापित गौठान आज ना केवल आजीविका का केंद्र बना हुआ है, बल्कि वहां कई प्रकार के उद्यम के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। महिला समूह के बहनें वर्तमान में मिनी बाजार के तर्ज पर कार्य कर रही है, गौठानो में वर्मी कम्पोस्ट बनाने के साथ-साथ गोबर से पेंट एवं बिजली पैदा करने का काम भी प्रारंभ किया गया है। साबुन, निरमा, जैविक खाद, जैविक कृषि दवाई, पशु स्वास्थ्य के लिए कार्य, कुक्कुट पालन, बकरी पालन, धान मील, सब्जी बाड़ी, मछली पालन जैसे आजीविका के कार्य समूह के माध्यम से किया जा रहा है। मॉडल गौठान के साथ हर विकासखंड के 2 गौठानों में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम से युवा साथी स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बन रहे है। गोधन न्याय योजना पूरी तरह से सफल है जो हमारी पुरातन परंपरा को जीवित करने के साथ-साथ आजीविका तथा आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है।


▶️ भाजपा का आरोप भ्रामक एवं तथ्यहीन
विधायक ने कहा कि गौठानों को लेकर भाजपाईयों का बयान भ्रामक एवं तथ्यहीन है। भाजपाई शासनकाल में उनके द्वारा कई जगहों पर गौशाला संचालित किया जा रहा था जहां गौवंशो के लिए सरकार से प्राप्त अंशदानों का उपयोग केवल भाजपाई अपने निजी हितों के लिए करते थे इसके कई उदाहरण है जहां आय दिन एक ही समाचार पढ़ने मिलता था की गौशाला में गौवंश भूख, प्यास एवं बीमारियों से मर गए, जिसे भाजपाई आज भूल गए हैं उन्हें मोदी जी के उल्टे चश्में को छोड़ कर भूपेश सरकार के योजनाओं को, छग के जनता के खुशियों को विकास के चश्में के नजर से देखना चाहिए तब उन्हें विकास नजर आयेगा चूंकि भाजपाई जानते है कांग्रेस विकास कर रही है फिर भी उन्हें राजनीतिक अस्तित्व बचाएं रखने के लिए ऐसा तामझाम करना पड़ रहा है, जिसे जनता अच्छा से समझ रही है। भाजपा का चलबो गौठान खोलबो पोल पूरी फ्लॉफ हो गया है, स्वावलंबी महिला उन्हें गौठान का उपलब्धि गिनाकर उल्टे पांव भागने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

▶️ गौवंश से मुखातिब ही नही भाजपा, केवल गाय के नाम पर वोट मांगना उनका लक्ष्य
भाजपा कभी गाय का सेवा नहीं करी है बल्कि गौ माता के नाम से केवल वोट मांगने का कार्य करी है। जो गौ पालक है वे जानते है की गाय का जैविक क्रियाकलाप कैसा होता है। गाय गर्मियों के दिनो मे अकसर स्वतंत्र विचरण करती है। गर्मियों में गौ वंश खुले में विचरण कर पेड़ो की छांव, नरवा, नदी, तालाब किनारे पौधों से चारा चरती है। दुधारू गाय शाम को बछड़े की चाह में घर आती है कभी छोटा बछड़े के साथ ही निकल जाती है। ये भाजपा के लोगो को पता नही है क्यों की गाय का सेवा उनका ध्येय नही है अपितु गाय का वोट के लिए इस्तेमाल उनका लक्ष्य है। जैसे ही छग में फसल का दिन आता है तो सरकार रोका छेका का कार्यक्रम चलाती है जिससे किसानों के फसलों को हानि न पहुंचे। भाजपाईयों को पहले गौ वंश के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।

▶️ ईडी, आईटी, सीबीआई का छापा केवल राजनीतिक प्रतिशोध
मंडावी ने ईडी, आईटी, सीबीआई के छापे पर भी केंद्र को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भूपेश की लोकप्रियता से डरी हुई है। हमारे मुख्यमंत्री अपने कार्यप्रणाली तथा न्याय योजनाओं के दम पर राष्ट्रीय राजनीति में एक उच्च मानक को प्राप्त किए है इस कारण केंद्र सरकार विपक्ष के नेताओ के निशानदेही पर राजनीतिक प्रतिशोध के लिए कर रही केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। जहां उन्हें कुछ नही मिल रहा है बल्कि भाजपा के सोची समझी रणनीति के तहत हर एक छोटे बातों को भी मीडिया के माध्यम से बड़ा करके दिखाया जा रहा है जो केवल अखबारों तक सीमित है, धरातल में इन खबरों का कोई औचित्य नहीं है।

Back to top button
error: Content is protected !!