रात्रि में सुने मकान में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी को पुलिस ने 24 घंटो के अंदर किया गिरफ्तार।

रात्रि में सुने मकान में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी को पुलिस ने 24 घंटो के अंदर किया गिरफ्तार।
मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला:-
आरोपी के कब्जे से 16 हजार रूपये नगदी जिसमें 200-200 रूपये का 80 नोट, सोने का बाली एक जोड़ी, तीन नग लॉकेट किया गया बरामद
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया श्रीमती पार्वती बाई पति स्व० मुनुराम उर्वशा उम्र 50 साल साकिन केशला थाना मोहला जिला मोहला मानपुर (छ0ग0) दिनांक 23.05.2023 को शाम 05.00 बजे मेरे नातिन को मेरे परिवार के जीवन लाल के यहां छोड़कर ग्राम ककईपार छट्टी कार्यक्रम में गई थी। दिनांक 24.05.2023 को सुबह करीबन 09.00 बजे मेरा दामाद लोकनाथ कोरटिया फोन कर मुझे बताया कि मेरी लड़की वर्षा कोरटिया फोन की थी की तुम्हारे घर में चोरी हो गया है घर जल्दी जाओं कहकर बताने पर मैं ग्राम ककईपर से ग्राम केशला घर आकर देखी तो सामने का दरवाजा खुला था अंदर के बीच कमरा का दरवाजा का ताला टुटा हुआ था! अगल-बगल के दरवाजा का ताला लगा हुआ था! जिस रूप के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था उस रूम के अंदर घुसकर आलमारी को खोलकर देखी तो आलमारी में रखे नगदी रकम 18500/-रूपये जिसमें 01 नोट 500/- रूपये का, 90 नोट 200/-रूपये का एक जोड़ी सोने की बाली कीमती लगभग 10 हजार रूपये, तीन नग सोने का लॉकेट जिसमें एक बड़ा दो छोटा कीमती लगभग 15 हजार रूपये जुमला कीमती 43500/- रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में प्रार्थिया के घर अंदर घुसकर घर के दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर उक्त सोने का गहना एवं रूपये को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर-अं. चौकी श्री व्हाय0 अक्षय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अर्जुन कुर्रे के मार्ग दर्शन में निरीक्षक कपिल देव चंद्रा के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी का पता तलाश हेतु मुखबीर लगाया गया था। मुखबीर के सूचना के आधार पर स्टाफ के ग्राम केशला जाकर आरोपी चिम्मनलाल सलाम पिता सियाराम सलाम उम्र 35 साल साकिन केशला थाना मोहला को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब दे रहे थे। आरोपी को हिकमत अमली से पूछताछ करने पर घटना दिनांक समय को चोरी करना स्वीकार किया तथा आरोपी द्वारा चोरी किये 16 हजार रूपये नगदी जिसमें 200-200 रूपये का 80 नोट, सोने का बाली एक जोड़ी, तीन नग लॉकेट को निकालकर पेश करने पर वजह सबूत में समक्ष गवाहान के जप्तकर कब्जा पुलिस लिया गया। तथा कुछ रूपये का शराब पीकर खर्च करना बतया है। आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत दिनांक 25.05.23 के 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना ग्राम कोटवार को दिया गया है मामला अजमानतीय होने पर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में सउनि जगमोहन कुंजाम, आर0 पलेश्वर सिदार, गजेन्द्र देवांगन, राकेश कुंजाम, विरेन्द्र रजक, राजू राजपूत का विशेष
योगदान रहा।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.