News

जिला भाजपा अनुसुचित जनजाति मोर्चा ने भूपेश सरकार की तेन्दूपत्ता नीति की निंदा…

जिला भाजपा अनुसुचित जनजाति मोर्चा ने भूपेश सरकार की तेन्दूपत्ता नीति की निंदा…


मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने

मोहला:-
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी की वनोपज सहकारी समिति कोसमी गोटटोला के अंतर्गत ग्राम झरण में तेंदूपत्ता संग्राहक जन चौपाल लगाकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा तेंदूपत्ता खरीदी में जो अनियमितताएं की जा रही है उसको जन सामान्य के बीच में चर्चा की गई की भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में ₹25 00मानक बोरा के अलावा हर वर्ष तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को बोनस के रूप में पत्ता की क्वालिटी के अनुसार 4000 से 9000 तक प्रति मानक बोरा बोनस प्रदान किया जाता था इसके अलावा संग्राहक परिवार की माताओं को साड़ी एवं चरण पादुका में प्रदान की जाती थी जो भूपेश सरकार के शासनकाल में संग्राहक परिवार को अप्राप्त है

जिससे वनवासी भाइयों को बहुत नुकसान हो रहा है एवं उनके घोषणापत्र में वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक को तृतीय वर्ग कर्मचारी बनाना भी सम्मिलित था तथा फड मुंशी को ₹12000 मानदेय की भी घोषणा की गई थी जो अभी तक अमल में नहीं लाई गई है इसको भी जन चौपाल के माध्यम से बताया गया इस अवसर पर जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष लखन कलामे मोहला मंडल के अध्यक्ष रतन तारम जी एवं जनपद सदस्य चैतराम कुमरे जी गोपाल उसारे और सभी गांव की माताएं संग्राहक परिवार के सदस्य उपस्थित थे भूपेश सरकार के तेंदूपत्ता नीति की घोर निंदा की गई।

Back to top button
error: Content is protected !!