प्यार करने से मना करने पर आशिक को आया क्रोध फिर ब्लेड से काटा लड़की का गला। लड़की पड़ी मिली लहुलुहान..:- आरोपी हुआ गिरफ्तार.

प्यार करने से मना करने पर आशिक को आया क्रोध फिर ब्लेड से काटा लड़की का गला। लड़की पड़ी मिली लहुलुहान..:- आरोपी हुआ गिरफ्तार.
मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला:-
खडगांव दिनांक 07.05.2023 प्रेस विज्ञप्ति ” थाना खड़गांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही ,
प्यार करने से मना करने पर अपने प्रेमिका के गले में ब्लेड से वार करने वाला व स्वयं के गले को ब्लेड काटकर आत्महत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार –
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.04.2023 को महर सिंह निषाद पिता स्व . केजुराम निषाद उम्र 60 साल साकिन ग्राम परसघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसके भाई पुनारद निषाद की लडकी को किसी व्यक्ति के द्वारा धारदार वस्तु ब्लेड से हत्या करने के नियत से उसके गले में वार कर घायल कर दिया है तब यह , कवल सिंह निषाद , अनिल निषाद के साथ मौके पर जाकर देखा तो लड़की लहुलुहान घायल अवस्था में थी जिसको पूछने पर बताई कि इसके घर में गणेश निषाद ग्राम उसरीटोला भवरमरा का आया था

जिसके साथ पूर्व से जान पहचान थी एवं प्रेम संबंध था , गणेश निषाद की बात को नहीं मानी तो आवेश में आकर हत्या करने नियत से धारदार ब्लेड से मेरे गले में हमला कर दिया जिससे गले में चोटे आई है व गणेश निषाद भी वही पर अपने गले को काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है बताई व दोनो घायल अवस्था में पडे हुये थे कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा 307 भादवि का अपराध पंजीबदध कर विवेचना में लिया गया था मामला गंभीर होने से पुलिस अधीक्षक जिला मोहला मानपुर अं चौकी श्री वाय अक्षय कुमार ( भा.पु.से. ) के निर्देशन , अति ० पुलिस अधीक्षक मानपुर श्री पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनु ० अधि ० मानपुर श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन एवं थाना खडगांव प्रभारी उप निरी 0 योगेश्वर वर्मा के नेतृत्व मे आरोपी के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर आरोपी गणेश निषाद को पिता घुरउ राम निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम उसरीटोला मंगचुआ को गिरफतार कर आज दिनांक 07.05.2023 को मान . न्यायालय अंचौकी से न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।