News

ज्योतिबाफुले के जंयती पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने की गांव – गांव चलों घर – घर चलों अभियान की शुरुआत

ज्योतिबाफुले के जंयती पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने की गांव – गांव चलों घर – घर चलों अभियान की शुरुआत

इस्लाम खान की रिपोर्ट :-

डौंडीलोहारा :- प्रदेश व जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के निर्देश पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल डौंडी लोहारा द्वारा मंडल अध्यक्ष जगत पाल सिन्हा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी जी के पिछड़ा वर्ग के लिए चलाये जा रहें योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए “गांव गांव चलों घर घर चलों” अभियान की शुरुआत जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र साहू के उपस्थिति की गई.

11 अप्रैल को सुबह 10 बजे स्थानीय नया बस स्टैंड में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा के समक्ष महात्मा ज्योतिबाफुले के जयंती के सुअवसर पर उनके तैल चित्र पर पुजा अर्चना कर “गांव गांव चलों घर घर चलों” अभियान के वाहन को भाजपा झंडा दिखा कर किया गया इस अवसर पर जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल, मंडल प्रभारी डा.इन्द्र कुमार पटेल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लता गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि धिरेन्द्र टांक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महावीर साहू, धर्मेन्द्र निषाद, धन्नु यादव,महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पायल सोनी, अनील पटेल, प्रीतम साहू, चैन सिंह पटेल, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Back to top button
error: Content is protected !!