Newsछत्तीसगढ़

80 वें स्वतंत्रता दिवस पर गोटूलमूंडा में होगा 80पौधों का वृक्षारोपण

80वें स्वतंत्रता दिवस पर गोटूलमुंडा में होगा 80 पौधों का वृक्षारोपण

प्राथमिक शाला गोटूलमुंडा एवं ग्रामवासियों की संयुक्त पहल, हरित गांव बनाने का लिया जाएगा संकल्प

मोहला। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राथमिक शाला गोटूलमुंडा एवं ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वाधान में, विद्यालय के प्रधानपाठक दिनेश कुमार सहारे एवं सहायक शिक्षक मक्खन लाल साहू के संयुक्त पहल पर पर्यावरण संरक्षण के दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 80 पौधों का रोपण कर उन्हें संरक्षित एवं विकसित करने का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

कार्यक्रम की थीम “80 पौधे – 80वीं स्वतंत्रता का हरित उपहार” रखी गई है। आयोजन का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना है।

विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, पालक एवं ग्रामवासी मिलकर इस अभियान में सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जल-संरक्षण, स्वच्छता तथा वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, छाया और सुरक्षित पर्यावरण का उपहार है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर मनाने का यह प्रयास बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना विकसित करेगा।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पौधारोपण अभियान को सफल बनाने तथा लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेने की अपील की गई है।

आयोजन का संदेश

“80 पौधे लगाएंगे, हरियाली का भविष्य बनाएंगे।
सिर्फ पौधे नहीं लगाएंगे, उन्हें पेड़ बनाएंगे।”

आयोजक: प्राथमिक शाला गोटूलमुंडा
सहयोग: समस्त ग्रामवासी, गोटूलमुंडा

Back to top button
error: Content is protected !!