
हेरकुटुंब में 18 मई को सुशासन तिहार शिविर का आयोजन
मोहला। ग्राम हेरकुटुंब में 18 मई 2026 दिन सोमवार को सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रा. शाला हेरकुटुंब में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र की 12 पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी एवं समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इस शिविर में हेरकुटुंब, मरकाटोला धो., धोबेदण्ड, कंदाड़ी, कनेरी, रामगढ़, मोहला, पेन्दाकोड़ो, मजियापार, कुल्हारदोह, कुंजामटोला, में विजयपुर, माडिंगपिडिंग एवं भूर्सा पंचायतों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में समावेशी विकास एवं लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों की सहभागिता रहेगी।
सरपंच मोहला गजेन्द्र पुरामे ने सभी ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट