
स्कूल बसों की हुई जांच, सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, 28 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस ने जिले की 15 स्कूल बसों की सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जांच की। जांच में आवश्यक दस्तावेज सही पाए गए, जबकि कुछ छोटी कमियों को सुधारने के निर्देश दिए गए।











यातायात प्रभारी श्री शेषनारायण देवांगन ने बस चालकों को जीपीएस, स्पीड गवर्नर, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी, आपातकालीन द्वार, सीट बेल्ट तथा बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सहित सभी सुरक्षा नियमों का पालन करने की समझाइश दी। सभी स्कूल बसों का रखरखाव पूरा कर 15 जुलाई 2026 तक शपथ पत्र के साथ पुनः निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए।
*मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट*