Newsछत्तीसगढ़मोहला

सुशासन तिहार 2026

– सुशासन तिहार 2026

– जन समस्या निवारण शिविर में एक ही मंच पर हितग्राहियों की समस्याएं और मांगों का किया गया त्वरित समाधान

– विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हुए पात्र हितग्राही

मोहला 4 मई 2026। शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार जनसामान्य के लिए खुशहाली की दस्तक लेकर आया है। जहां एक ही मंच पर हितग्राहियों की समस्याएं और मांगों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। जनसामान्य की समस्याओं का निदान होने से उनके चेहरे पर चमक साफ देखने को मिल रहा है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत आज अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम विचारपुर में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 973 आवेदनों में से 16 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित कर समय-सीमा निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष अंबागढ़ चौकी श्री पुनऊ राम फुलकावरे ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर किया। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति नें विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर हितग्राहियों कों शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आमजनों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने प्रोत्साहित करने के साथ ही विभागीय योजनाओं के लाभ लेने आवश्यक प्रक्रिया से अवगत कराया। मौके पर विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजन,आयुष्मान कार्ड, शौचालय निर्माण एवं तालाब निर्माण स्वीकृति आदेश एवं आवश्यक दस्तावेज वितरित किए गए। इस दौरान जनपद अध्यक्ष अंबागढ़ चौकी श्री पुनऊ राम फुलकावरे, जनपद उपाध्यक्ष श्री शंकर प्रसाद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति त्रिपुरे, जनपद सदस्य श्रीमती सुशीला गावरे, जनपद सदस्य श्रीमती बिमला बाई, जनप्रतिनिधि श्री दिलीप वर्मा, स्थानीय सभी जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती प्रियंवदा रामटेके सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या ग्रामवासी उपस्थित रहें।

– विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हुए पात्र हितग्राही

आयोजित शिविर में पंचायत विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान पूर्ण होने पर आवास की चाबी प्रदाय किया गया। 3 हितग्राहियों को शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गई है। 4 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड, 1 जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र 02 वितरित किया गया। मछली पालन विभाग द्वारा 2 हितग्राही को मछली जल एवं आइस बॉक्स वितरित किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को डिजिटल किसान किताब कार्ड एवं 15 बी -1 प्रदान किया गया। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं 5 सिंगार पेटी वितरित किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा 15 हितग्राहियों को फलदार पौधे वितरित किए गए। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*

Back to top button
error: Content is protected !!