सांसद निधि से ग्राम मोतीपुर को मिला पानी टैंकर, ग्रामीणों में खुशी की लहर

सांसद निधि से ग्राम मोतीपुर को मिला पानी टैंकर, ग्रामीणों में खुशी की लहर
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
माननीय सांसद श्री संतोष पांडे जी द्वारा सांसद निधि से ग्राम पंचायत मोतीपुर (ग्राम बोदाल) को पानी टैंकर प्रदान किया गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दिलीप वर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री संदीप साहू, मंडल महामंत्री श्री जनक सोनवानी एवं श्री मनोज कोरटिया के अथक प्रयासों की अहम भूमिका रही।





पानी टैंकर मिलने से ग्राम मोतीपुर में हर्ष और उत्साह का माहौल व्याप्त है। लंबे समय से जल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती तीजन बाई, ग्राम पटेल, ठाकुर सहित समस्त ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए इस पहल का स्वागत किया।
ग्रामवासियों एवं भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने सांसद श्री संतोष पांडे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह टैंकर गांव की जल समस्या के समाधान में अत्यंत उपयोगी साबित होगा और जरूरत के समय लोगों को राहत पहुंचाएगा।
भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री अरुण यादव एवं प्रवक्ता श्री विनीत शर्मा ने भी इस जनहितकारी कार्य के लिए सांसद महोदय का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.