शिक्षा सबसे बड़ा हथियार, जब शिक्षित होंगे तभी अपने अधिकारों के लिये लड़ेंगे- इन्द्र शाह मंडावी

शिक्षा सबसे बड़ा हथियार, जब शिक्षित होंगे तभी अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे: इंद्रशाह मंडावी
मोहला मानपुर: ग्राम दोड़के में भारतीय संविधान के रचयिता डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती को धूम धाम से मनाया गया। विधायक ने भगवान बौद्ध एवं अम्बेडकर जी के शैलचित्र पर फुल माला धुपबत्ती एवं दीप प्रजवल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये। इस अवसर पर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया। विधायक मंडावी ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने हमें जीने का राह दिखाया है। हमारे देश में शोषित, गरीब, दलित, हरिजन एवं वंचित लोगों के अधिकार के लिए अगर किसी ने लड़ाई लड़ है एवं कानून बनाया है तो वे भीमराव आंबेडकर जी है। हमें जीने का राह संविधान ने दिया है। हम लोकतांत्रिक देश में निवास कर रहे है जहां हर धर्म और पंथ को मानने की आजादी है। जिस संविधान का निर्माण उन्होंने कराया ओ विश्व के लिए मानक है, जो हमे समभाव से जीने का राह दिखाता है। आंबेडकर जी ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया है, जब हम शिक्षित होंगे तभी अपने अधिकारों के लिए लड़ सकते है। बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है, बच्चे शिक्षित होंगे तो देश के नींव मजबूत होगी। इस कार्यक्रम में सुन्दरसिंह किरगे सरपंच, विश्वनाथ ठलाल उपसरपंच, अमृत गहने, दामोदर मेश्राम, सदासीव साकरे, चंद्रमणि वालदे, पांडुराम मेश्राम, जयराम गहने, हेमंत कुंजाम, नारद टेम्बुलकर, गोपाल उमरे, भगत सलाम, धनसिंह कसारे एवं समस्त ग्रामवासी उपस्तिथ रहे।





इसी प्रकार ग्राम निचेकोहड़ा (कौड़ीकसा) में संविधान रचियता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जयंती कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां मुख्यरूप से रोशनी कोमा सरपंच, सुजानिक निर्मलकर उपसरपंच, रमेश मेश्राम, जयप्रकाश रामटेके, नरेन्द्र वाकड़े, चूमेश्वर मेश्राम, श्यामलाल वैद, पुनाराम मेश्राम, सुंदर वाकड़े, कमल सिंह रामटेके, हेमलाल मेश्राम, समझलाल बोरकर, सूर्यप्रकाश रामटेके, जयकुमार दामले, रघुनाथ रामटेके, हेमलता ठाकुर, सुशीला कंवर सरपंच, उर्मिला तांडिया, शशिकला चंद्रवंशी, अजय रामटेके, धर्मलाल रामटेके एवं समस्त ग्रामवासी उपस्तिथ रहे।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट