मानपुर

मानपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव आयोजित

मानपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव आयोजित, बच्चों को साइकिल व सम्मान
मानपुर। आदिवासी विकासखंड मानपुर स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए नियमित अध्ययन और अधिक से अधिक बच्चों का स्कूल में प्रवेश सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई।


पालक संघ अध्यक्ष राजू टांडिया ने मानपुर के शिवलोक और भीमखोज को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग का ज्ञापन सौंपा, जिस पर नीलू शर्मा ने पर्यटन विभाग की टीम से सर्वे कराकर प्रस्ताव शासन को भेजने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विधायक इन्द्र शाह मंडावी सहित जनप्रतिनिधि, पालक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!