कुसुमकसाछत्तीसगढ़दल्लीराजहराबालोद

दल्ली राजहरा के गो पुत्रों एवं निस्वार्थ भाव गौ सेवा समिति ने बचाई गो माता की जान

नाले में फंसी गो माता का सफल रेस्क्यू, गौसेवकों की तत्परता से टला बड़ा हादसा।

दल्ली राजहरा के गो पुत्रों की ओर से नगरवासियों एवं नगर पालिका प्रशासन के नाम अपील
गो माता की सुरक्षा एवं खुले नालों की समस्या पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता

दल्ली राजहरा। हाल ही में दल्ली राजहरा शहर में एक गाय खुले नाले में गिर गई। स्थानीय गो पुत्रों और समाजसेवियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर काफी सावधानी और मेहनत से रस्सियों की सहायता से गो माता को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान कई युवाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना घंटों तक लगातार प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप गाय को सुरक्षित बचा लिया गया।



यह घटना केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि शहर में खुले नालों और असुरक्षित स्थानों की गंभीर समस्या की ओर संकेत करती है। यदि समय पर गो पुत्र वहां नहीं पहुंचते, तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस घटना ने नगरवासियों और प्रशासन दोनों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि शहर में बेसहारा गौवंश की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था कितनी आवश्यक है।

दल्ली राजहरा के गो पुत्रों ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई गाय या अन्य पशु संकट में दिखाई दे, तो उसकी अनदेखी न करें। तुरंत स्थानीय प्रशासन, गौसेवकों या संबंधित लोगों को सूचना दें ताकि समय रहते सहायता पहुंचाई जा सके। साथ ही उन्होंने सभी वाहन चालकों से भी अनुरोध किया है कि सड़कों पर विचरण करने वाले गौवंश के प्रति संवेदनशील रहें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।

विशेष निवेदन

दल्ली राजहरा के ,गौ पालन से निवेदन🙏🏻
अब बरसात शुरू हो गई है |

*कृपया अपनी अपनी गौ माता को अपने घर में रखने की अपार कृपा करें*
ताकि वहन दुर्घटना से गौ माता बच सके।
गौ माता की रक्षा करना हमारा सनातन धर्म

विनीत

समस्त गौ भक्त  निस्वार्थ भाव गौ सेवा समिति
दल्ली राजहरा
जिला बालोद

Back to top button
error: Content is protected !!