News

तेज रफ्तार हाईवा चालक ने आईटीआई छात्र को मारी जोरदार टक्कर घटना स्थल पर छात्रा की हुई दर्दनाक मौत : – पढ़िए पुरी ख़बर क्या ठोस कार्यवाही हेतु नियम कानून में बदलाव होना चाहिए…

तेज रफ्तार हाईवा चालक ने आईटीआई छात्र को मारी जोरदार टक्कर घटना स्थल पर छात्रा की हुई दर्दनाक मौत : – पढ़िए पुरी ख़बर क्या ठोस कार्यवाही हेतु नियम कानून में बदलाव होना चाहिए…


डौंडीलोहारा संवाददाता :- इस्लाम खान

डौंडीलोहारा :-

बालोद जिले के डौंडीलोहारा आज दोपहर हाईवा चालक के द्वारा आईटीआई स्टूडेंट को ठोकर मार दिया जिससे स्टूडेंट के मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई यह घटना लगभग दोपहर 2:00 की है हाईवा तेज रफ्तार से आ रही थीऔर लोहारा के पुराने बिजली ऑफिस के समीप आईटीआई से आ रहे छात्र को हाईवा के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दिया जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई और घटना के बाद गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।

क्या ठोस कार्यवाही हेतु नियम कानून में बदलाव होना चाहिए…

ध्यान देने योग्य बातें :-

बड़ी गाड़ियों ट्रक, बस, हाइवा, जैसे भारी वाहनों के ड्राईवर को गाड़ी चलाते वक्त किसी की जान लेने में डर क्यों नही बेखौफ गाड़ी क्यों चलाते है :- ठोस कार्य वाही क्यों नही होते है इनके ऊपर जिसके कारण गाड़ी ड्राइव करते समय डरे:-शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान केंद्रित करके नियम में फेरबदल करके कड़ी नियमों का पालन करवाना चहिए सभी ड्राईवर और गाड़ी मालिको को जिससे मन में खौफ रखकर गाड़ी चलाए और चलवाए जिससे कई जगहों पर हो रहे रोज घटनाओं पर अंकुश लग सके।

1.किसी भारी वाहन बस, ट्रक हाईवा व बड़ी गाड़ियों से एक्सीडेंट करके किसी की जान लेने पर गाड़ियों को 5 वर्ष के लिए जप्ती करके किसी भी कीमत पर गाड़ीयो को नही छोड़ने का नियम,

2. एक्सीडेंट करने वाले ड्राईवर और गाड़ी मालिकों से लाखों रुपए पैसे वसूल करके एक्सीडेंट में मरे परिवार को आर्थिक सहायता करने की ठोस कार्यवाही ।

3. ड्राईवर को 10 वर्ष की कैद व लाखो रुपए की जुर्माना लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया व ठोस नियम व कार्यवाही करना चाहिए जिससे ड्राईवर बेखौफ गाड़ी ना चलाकर किसी की जान माल की क्षति न हो सोचकर गाड़ी चलाए जिससे आए दिन हो रहे। रोड एक्सीडेंट में अंकुश लग सके और किसी सज्जन को अपनी जान न गवाना पड़े। परिवार में किसी एक व्यक्ति की मृत्यु से परिवार की आर्थिक स्थिति के साथ साथ रहन सहन पूरी जिंदगी बदल जाती है।

शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान केंद्रित कर कड़ी नियम कानून लागू कर ठोस कार्यवाही करते हुए तेज गति से चलाने वाले ड्राइवर और गाड़ियों की गति में अंकुश लगाने की एक पहल करना चाहिए। जिससे आए दिन रोड एक्सीडेंट में कमी आए।

Back to top button
error: Content is protected !!