Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

तेंदूपत्ता संग्रहण सत्र 2026 शुरू, ग्रामीणों को मिलेगा आर्थिक संबलमोहला,

तेंदूपत्ता संग्रहण सत्र 2026 शुरू, ग्रामीणों को मिलेगा आर्थिक संबल
मोहला, 10 मई 2026। वन विभाग मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी द्वारा जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण सत्र 2026 शुरू कर दिया गया है। जिले की 39 समितियों के माध्यम से संग्रहण कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष संग्रहणकर्ताओं को 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से समर्थन मूल्य दिया जाएगा।


वन विभाग ने 60,800 मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदी का लक्ष्य तय किया है। अब तक 12,860 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। पिछले वर्ष 38 हजार से अधिक संग्राहक परिवारों को तेंदूपत्ता संग्रहण से 31 करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त हुई थी।
डीएफओ श्री दिनेश कुमार पटेल ने संग्राहकों से अधिक से अधिक तेंदूपत्ता संग्रहण कर शासन की बीमा, सुरक्षा एवं शिक्षा प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!