Newsमोहला

डॉ. मंडावी को शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह के साथ दी गई भावभीनी  विदाई,

डॉ. मंडावी को शाल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह के साथ दी गई भावभीनी विदाई, डॉ. विजय खोबरागड़े ने पुनः संभाला जिले के सीएमएचओ का प्रभार

मोहला-अंबागढ़ चौकी | जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के स्वास्थ्य विभाग में कल एक गरिमामय सेवानिवृत्ति एवं पदभार ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. एस. आर. मंडावी को उनकी दीर्घकालीन उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के पश्चात भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर समस्त कार्यालयीन स्टाफ द्वारा डॉ. मंडावी को शाल, श्रीफल एवं विशेष स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना की।


विदाई समारोह के साथ ही प्रशासनिक निर्देशों के तहत डॉ. विजय खोबरागड़े को एक बार फिर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. खोबरागड़े को पुनः सीएमएचओ की कुर्सी मिलने पर पूरे स्वास्थ्य विभाग में हर्ष की लहर देखी गई। इस अवसर पर समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. राकेश वर्मा ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन श्री संतोष चंदेल द्वारा किया गया। समारोह में जिले के तीनों ब्लॉक के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. गिरीश खोबरागड़े, डॉ. आर. आर. धुर्वे, डॉ. सीमा ठाकुर एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश ठाकुर, डॉ. वर्षा ठाकुर और बीपीएम श्री विनोद यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विशेष रूप से कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र खण्डेलवाल सहित पूरा कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने अपने उद्बोधन में डॉ. मंडावी सर के सरल मार्गदर्शन को याद किया और नए सीएमएचओ डॉ. विजय खोबरागड़े का गर्मजोशी से स्वागत किया।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!