
जिले में युनिटी मार्च का आयोजन
*सांसद संतोष पांडे हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ। **
- भारत सरकार, युवा कार्यक्रम विभाग नई दिल्ली तथा छ.ग. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 150वी जयंती क उपलक्ष्य में युनिटी मार्च आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।
- भारत सरकार द्वारा इसकी शुरूवात 06 अक्टूबर 2025 से की गई है।
- जिला स्तरीय पदयात्राएँ 31 अक्टूबर से 25 नवम्बर के मध्य किये जाने का निर्देश है। इस जिले में दिनांक 17.11.2025 को माननीय सांसद लोकसभा क्षेत्र-राजनांदगांव के मुख्य अतिथ्य में किया जावेगा। यह यात्रा दिनांक 17.11.2025 को प्रातः लगभग 11 बजे छुरिया माता मंदिर-मोहला के समीप से माननीय मुख्य अतिथि द्वारा हरि झण्डी दिखाकर, प्रारंभ की जायेगी, पढ़ाव स्थल मोहला स्थित श्यामवाटिका को नियत किया गया है तथा पदयात्रा समापन कार्यक्रम धोबेदंड विद्यालय प्रांगण में किया जावेगा।
- पदयात्रा के पूर्ण प्री-इंवेट गतिविधियों के तहत निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जीवन पर संगोष्ठी यदि कार्यक्रम होंगे।
- कार्यक्रम स्थल पर नुक्कड़ नाटक, युवाओं के बीच नशा मुक्ति भारत शपथ एवं स्वदेशी मेले का आयोजन कर ‘गर्व से स्वदेशी’ संकल्प दिलाया जावेगा।
- मार्ग पर सरदार पटेलजी के उद्धरण और राष्ट्रीय एकेता के संदेश लगाये जायेगे।
- इस दौरान प्लास्टिक रहित पात्र का उपयोग किया जावेगा।
- इस पदयात्रा में स्कूल, महाविद्यालय के विद्यार्थी, ‘माई भारत’ एनएसएस, एनसीसी क्रेडर, जनप्रतिनिधि, समाजसेवा, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिको की सहभागिता रहेगी।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट
This error message is only visible to WordPress admins
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.