खुज्जी विधानसभा को 44.5की दो सड़क परियोजनाओं की सौगात
खुज्जी विधानसभा को 44.5 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं की सौगात
राजनांदगांव। भाजपा की प्रदेश सह-संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू के प्रयासों से खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं को कुल 44.5 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।


स्वीकृत परियोजनाओं में दाऊटोला–जोशीलमती–गहिराभेड़ी (24 किमी) तथा ब्राम्हणभेड़ी–सांगली–केसला (5 किमी) मार्ग का डामरीकरण शामिल है। लंबे समय से जर्जर इन सड़कों के निर्माण से हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन, किसानों को परिवहन, विद्यार्थियों और मरीजों को सुविधा मिलेगी।
गीता घासी साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा पदाधिकारियों ने इसे खुज्जी विधानसभा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट