Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर
उचित मूल्य दुकानों मे गडबडी, कई दुकानों पर कार्रवाई

उचित मूल्य दुकानों में गड़बड़ी, कई दुकानों पर कार्रवाई
मोहला, 1 मई 2026।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर मानपुर क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों की जांच में राशन वितरण में अनियमितताएँ सामने आई हैं।
जामड़ी दुकान में 50 हितग्राहियों को ई-पॉस में अंगूठा लगने के बावजूद राशन नहीं मिला, जिस पर समूह को नोटिस जारी किया गया। सरखेड़ा दुकान में 108 हितग्राहियों को राशन नहीं दिए जाने की पुष्टि होने पर दुकान का संचालन निहलंबित कर दिया गया।
साल्हेभट्टी दुकान में भी गड़बड़ी पाए जाने पर पुरानी एजेंसी हटाकर नई स्व सहायता समूह को संचालन सौंपा गया है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट