News

आपरेशन तलाश के तहत मोहला मानपुर अम्बागढ़चौकी पुलिस की त्वरित कार्यवाही

💥“ऑपरेशन तलाश” के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

💥 गुमशुदा महिला एवं 8 वर्षीय बालिका 48 घंटे में सकुशल बरामद।

💥 अम्बागढ़ चौकी पुलिस की तत्परता से – मां-बेटी को दूर राज्य उदयपुर(राजस्थान) से सुरक्षित लाया गया।

थाना अंबागढ़ चौकी में प्रार्थी श्री खिलेश्वर दास वैष्णव, निवासी अंबागढ़ चौकी द्वारा दिनांक 16.04.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी बहू श्रीमती मानसी वैष्णव (उम्र 31 वर्ष) दिनांक 14.04.2026 को अपनी 08 वर्षीय पुत्री कुमारी सृष्टि वैष्णव के साथ बिना बताए घर से कहीं चली गई थी।

उक्त सूचना पर तत्काल गुम इंसान कायम कर खोजबीन प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, रेंज राजनांदगांव द्वारा संचालित “ऑपरेशन तलाश” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ़ चौकी श्री ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी श्री अश्वनी राठौर द्वारा विशेष टीम गठित की गई। सायबर सेल मोहला की तकनीकी सहायता से गुमशुदा का पता लगाया गया, जो उदयपुर(राजस्थान)में पाई गई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए श्रीमती मानसी वैष्णव एवं उनकी पुत्री कुमारी सृष्टि वैष्णव को उदयपुर से सकुशल बरामद कर दस्तयाब किया गया तथा विधिवत कार्यवाही उपरांत प्रार्थी को सुपुर्द किया गया।

उक्त कार्यवाही में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—

सहायक उप निरीक्षक श्री जनक लाल उमरिया, महिला प्रधान आरक्षक क्रमांक-108 पदमनी सेन, महिला आरक्षक क्रमांक-353 अंजू कौशिक, एवं सायबर सेल, मोहला का विशेष योगदान रहा।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!