Newsछत्तीसगढ़मोहला

अवैध पशु परिवहन पर पुलिस की कार्यवाही,, 2गिरपतार

अवैध पशु परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, 04 मई 2026। थाना गोटाटोला पुलिस ने ग्राम गिधाली में कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन (CG 07 NW 1736) से 4 मवेशी बरामद किए और 2 आरोपियों—डोमेंद्र विश्वकर्मा व मनोहर लाल को गिरफ्तार किया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मवेशियों को अवैध रूप से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर वाहन पकड़ा गया, जबकि कुछ आरोपी फरार हो गए।


जांच में सामने आया कि मवेशियों को बिना वैध दस्तावेज व आवश्यक सुविधाओं के क्रूरता पूर्वक ले जाया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!