जिले वासियों को नम्रता सिंह ने दी नवरात्र व दशहरा पर्व की बधाई..

जिले वासियो को नम्रता सिंह ने दी नवरात्र व दशहरा पर्व की बधाई।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमति नम्रता सिंह ने समस्त जिलेवासियों को शारदीय नवरात्र एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।अपने संदेश में कहा कि नवरात्र का पावन पर्व आस्था, भक्ति और शक्ति की साधना का पर्व है। मां दुर्गा की आराधना से हम सबको जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शक्ति और संकल्प प्राप्त होता है। यह पर्व समाज में नारी शक्ति के सम्मान, सद्भावना, सहयोग और एकता का संदेश देता है।

दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की विजय, अन्याय पर न्याय की विजय तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस पर्व से हमें सदैव सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
श्रीमति सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि इस पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और मिल-जुलकर मनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने समाज और देश की प्रगति के लिए नवरात्र और दशहरा से प्रेरणा लेकर सकारात्मक कार्यों में योगदान देना चाहिए।
अंत में उन्होंने माता रानी से सभी जिलेवासियों के स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
विनीत- श्री मति नम्रता सिंह
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.