मोहला व्यापारी संघ के संरक्षक नारायण खंडेलवाल ने दी पर्व की शुभकामनाएं
मोहला व्यापारी संघ के संरक्षक नारायण खंडेलवाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
58 वर्षों के व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि बारिश और किसानों की बढ़ी लागत से व्यापार प्रभावित हुआ।
मोहला। मोहला व्यापारी संघ के संरक्षक एवं वरिष्ठ व्यवसायी नारायण खंडेलवाल ने जिलेवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि उन्हें व्यवसाय करते हुए 58 वर्ष हो चुके हैं। इस वर्ष लगातार दो दिनों की बारिश के कारण बाजार में कारोबार कमजोर रहा, वहीं रंग-पेंट के व्यवसाय पर भी खासा असर पड़ा। किसानों को फसल में अतिरिक्त लागत उठानी पड़ी, जिसका प्रभाव स्थानीय व्यापार पर भी देखने को मिला।
उन्होंने सभी जिलेवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि दीप जगमग जलें, हर ओर रोशनी की बौछार हो और सभी अपने परिवार एवं प्रियजनों के साथ मिलकर दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाएं। यही मेरी मंगलकामना है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट